Strengthening International Friendship India Nepal
Strengthening International Friendship: India-Nepal Lions Clubs Twinning in Lucknow
लखनऊ शान-ए-अवध डायमंड के मुकुट में एक और उपलब्धि
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय क्लब ट्विनिंग प्रोग्राम की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 7 मार्च 2026 को लखनऊ में एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन हुआ। इस अवसर पर लायंस क्लब धनगढ़ी ग्रीन सिटी, डिस्ट्रिक्ट 325-N (नेपाल) और लायंस क्लब लखनऊ शान-ए-अवध डायमंड, डिस्ट्रिक्ट 321B1 (भारत) के बीच मैत्री, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और सेवा कार्यों के साझा संकल्प के साथ एक विशेष होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
लायंस क्लब्स इंटरनेशनल का ट्विनिंग प्रोग्राम दुनिया भर के क्लबों के बीच मित्रता, सहयोग और संयुक्त मानवीय सेवा को बढ़ावा देता है। इस परंपरा की शुरुआत हमारे डिस्ट्रिक्ट में वर्ष 2000 में लायन एच. एन. सिंह द्वारा की गई थी, जब वे लायंस क्लब लखनऊ आशीर्वाद के अध्यक्ष थे और उन्होंने अमेरिका के एक क्लब के साथ पहला ट्विनिंग कार्यक्रम प्रारंभ किया। इसके बाद वर्ष 2002 में, जब लायन डॉ. नीरज बोरा (वर्तमान विधायक, लखनऊ) डिस्ट्रिक्ट गवर्नर थे, तब भी इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कई वर्षों तक यह कार्यक्रम बहराइच और लखीमपुर में आयोजित होता रहा, किंतु इस वर्ष पहली बार इसे लखनऊ में आयोजित किया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. आर. सी. मिश्रा के नेतृत्व, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन क्लब ट्विनिंग प्रोग्राम लायन आर्येन्द्र पाल सिंह के अथक प्रयासों और लायन नवीन कुमार झिंगरन के कुशल समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लायन देवराज ओझा, अध्यक्ष, लायंस क्लब धनगढ़ी ग्रीन सिटी, ने किया, जबकि मेजबान क्लब की ओर से लायन ज्ञानेंद्र बाजपेयी, अध्यक्ष, लायंस क्लब लखनऊ शान-ए-अवध डायमंड, तथा उनकी पूरी टीम ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वज वंदना से हुई और इसके बाद भारत तथा नेपाल – दोनों देशों के राष्ट्रीय गान बजाए गए, जिसने वातावरण को अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया।
अपने ऊर्जावान संबोधन में लायन आर्येन्द्र पाल सिंह ने ट्विनिंग कार्यक्रम की अवधारणा, डिस्ट्रिक्ट में इसके इतिहास और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी अवसर पर दोनों क्लबों के बीच अंतरराष्ट्रीय ट्विनिंग समझौते पर हस्ताक्षर भी किए गए, जिसके साक्षी दोनों डिस्ट्रिक्ट के गवर्नर बने।
इस अवसर पर IPDG लायन मुकेश जैन, PDG लायन विशाल सिन्हा, PDG लायन डॉ. मनोज रुहेला, VDG-1 लायन परमजीत सिंह, VDG-2 लायन दलजीत सिंह टोनी, लायन विनीत श्रीवास्तव , लायन एच. एन. सिंह तथा लायन सुदीप कुलश्रेष्ठ सहित अनेक वरिष्ठ लायंस की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन डॉ. आर. सी. मिश्रा ने क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना की और विशेष रूप से क्लब की महिला सदस्यों की सक्रिय भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने SR Global Institute में आयोजित मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह कार्यशाला की भी प्रशंसा की, जिसे अंतरराष्ट्रीय पत्रिका में स्थान मिला। साथ ही उन्होंने अप्रैल में होने वाले पर्यावरण सेवा सप्ताह को भव्य रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।
अगले दिन तीसरे सेवा सप्ताह “पर्यावरण” के अंतर्गत दोनों क्लबों ने संयुक्त रूप से नागरिकों के बीच औषधीय पौधे ‘तुलसी’ के 100 पौधों का वितरण किया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य जागरूकता के प्रति लायंस क्लब की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस पूरे कार्यक्रम में Lions Clubs International Foundation (LCIF) की प्रेरणा और मानवीय सेवा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जो विश्वभर में लायंस की सेवा गतिविधियों को सशक्त बनाती है।
कार्यक्रम का संचालन लायन प्रदीप भारद्वाज ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन क्लब सचिव लायन संदीप निगम द्वारा दिया गया।
सौहार्दपूर्ण वातावरण, विचारों के आदान-प्रदान, स्मृति-चिह्न और पिन्स के विनिमय तथा स्नेहभोज के साथ यह कार्यक्रम मित्रता और सेवा के नए अध्याय की शुरुआत बन गया।





Copiar link
Regresar a la página principal